सोन नदी से बालू खनन को लेकर दिशा निर्देश जारी
औरंगाबाद, जून 23 -- सोन नदी के संवेदनशील भागों में बालू खनन गतिविधियों के विनियमन के संबंध में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई बैठक में डीएम अभिलाषा शर्मा ने भाग लिया। जिले में बालू खनन की वर्तमान स्थिति एवं निगरानी व्यवस्था की जानकारी साझा की गई। इस बात पर विशेष बल दिया गया कि बालू खनन कार्य स्वीकृत खनन योजना के अनुरूप ही संचालित किया जाए तथा डिस्ट्रिक्ट सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही खनन क्षेत्रों का चयन एवं पट्टा आवंटन सुनिश्चित किया जाए। खनन योग्य रेत की मात्रा निर्धारित करने, निर्धारित खनन गहराई एवं पट्टा सीमा का कड़ाई से पालन करने तथा पुल, तटबंध, जलापूर्ति संरचनाओं एवं पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों के निकट खनन गतिविधियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.