सोनभद्र, अप्रैल 16 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चोपन सोन नदी छठ घाट पर गुरुवार की दोपहर में नहाते समय एक ट्रक चालक गहरे पानी में डूब गया। वह अपने दो साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुट गई है। राजस्थान के फतेहपुर सिकर के चाचीबार निवासी 35 वर्षीय जितेन्द्र कुमार पुत्र रामेश्वर ट्रक चालक है। गुरुवार की सुबह उसकी ट्रक चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी में खराब हो गई। वह ट्रक का सामान लेने के लिए अपने दो साथियों केसाथ चोपन प्रीतनगर गया था। सामान लेने के बाद वह अपने साथियों के साथ चोपन स्थित सोन नदी छठ घाट पर नहाने चला गया। नहाते समय उसकी चप्पल पानी के बहाव में बहने लगी। चप्पल पकड़ने के चक्कर में वह कुछ आगे निकल गया और गहरे पानी में डूबने लगा। साथ में गए उसके...