सोन नदी में डूबे दो लड़कों का मिला शव, तीसरे की तलाश
सोनभद्र, जून 25 -- सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव में सोन नदी में डूबे तीन लड़कों में दो का शव गुरुवार की सुबह बरामद कर लिया गया है। एक लड़के की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीसरे लड़के की तलाश जारी है। वहीं मौके पर उच्चाधिकारी और पुलिस फोर्स तैनात हैं। डूबे तीनों लड़के चौथी छुड़ाने गई महिलाओं के साथ गए थे। चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव से बुधवार की सुबह महिलाओं के साथ चौथी छुड़ाने गए 16 वर्षीय बोलबम पुत्र लोधी और 9 वर्षीय दीपक पुत्र भगवान दास नदी में नहाते समय डूब गए थे। वहीं उनकी तलाश में नदी के दूसरे छोर से लौट रहा 18 वर्षीय संदीप पुत्र रविन्द्र निषाद भी डूब गया था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई। वहीं मौके पर उच्चाधिकारी और भारी संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.