सोनभद्र, जून 26 -- सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव में सोन नदी में डूबे तीसरे लड़के का शव भी शुक्रवार की सुबह बरामद कर लिया गया। गुरुवार की सुबह दो लड़कों का शव पहले ही बरामद कर लिया गया था। मीतापुर गांव से बुधवार को चौथी छुड़ाने गई महिलाओं के साथ गए तीन लड़के नदी में नहाते समय डूब गए थे। चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव से बुधवार को चौथी छुड़ाने की गई महिलाओं के साथ गए तीन लड़के सोन नदी में नहाते समय डूब गए थे। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तीनों लड़कों की डूबने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात हो गई। यह भी पढ़ें- सोन नदी में डूबे दो लड़कों का मिला शव, तीसरे की तलाश वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ नदी के किनारे जुट गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे लड़कों की तलाश शुरु करा दी। बुधवा...