सोनभद्र, मार्च 29 -- चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोन नदी छठ घाट पर रविवार को एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। मासूम को इस हालत में देखकर लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई इस घटना से स्तब्ध नजर आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने जब घाट के पास मासूम को देखा तो पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन पास जाकर देखने पर नवजात बच्ची के होने की पुष्टि हुई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...