पटना, अगस्त 31 -- बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे के 26 साल पुराने मामले पर सहमति बन गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया। बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल, बिहार के जल संसाधन मंत्री सह डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, झारखंड के जल संसाधन मंत्री हाफ़िज उल हसन के अलावे दोनों राज्यों के विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे। सीएम सम्राट चौधरी ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताया है। साल 2000 बिहार के बंटवारे से झारखंड अलग राज्य बना था। लेकिन, सोन नदी के 7.75 एमएएफ पानी के बँटवारे पर दोनों राज्यों में औपचारिक तौर पर कोई स्पष्ट फार्मूला नहीं बन पाया। झारखंड 1973 के पुराने समझौते के आधार पर अपनी हिस्सेदारी की मांग कर...