सोन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से तटीय गांवों में बढ़ी चिंता
जहानाबाद, सितम्बर 1 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। सोन नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि पानी अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन पिछले कई दिनों से जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए लोग संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर सतर्क हैं। सोन तटवर्ती बेलाव, सोहसा, बाथे, परासी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन यदि पानी बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो निचले इलाकों में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जलस्तर बढ़ने से खेतों में लगी फसलों के प्रभावित होने के साथ ही नदी किनारे रहने वाले परिवारों को आवागमन, पशुओं की सुरक्षा और रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी की आशंका है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: सोन नदी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.