सोन नदी उफान, पुलिया के ऊपर बह रहा पानी
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- सिंगरौली। लगातार हो रही बारिश से मध्य प्रदेश के चितरंगी क्षेत्र में सोन नदी समेत नदी-नाले उफान पर हैं। कुढ़ेरी नाला से आगे तक मार्ग पर भारी जलभराव है। पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है, इसके बावजूद शिक्षक और स्कूली बच्चे इसी रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरपुर, संकुल केंद्र वर्दी पहुंचने के लिए यही एकमात्र रास्ता बताया जा रहा है। बुधवार को प्रधानाध्यापक भोला श्रीवास्तव, अतिथि शिक्षक और विद्यालय के बच्चे पुलिया के ऊपर से बहते पानी के बीच स्कूल जाते दिखाई दिए। पानी का बहाव इतना अधिक था कि पुलिया का अधिकांश हिस्सा पानी में डूब गया था। जलभराव के कारण पुलिया के दोनों ओर लकड़ी के टुकड़े लगाए गए हैं, ताकि लोगों को पानी के नीचे पुलिया की स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.