औरंगाबाद, दिसम्बर 25 -- ओबरा थाना क्षेत्र के महादेवा गांव स्थित सोन दियारा में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर 90 लीटर देशी शराब बरामद की है। थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दियार इलाके से अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी फरार हो गया। मौके से बरामद 90 लीटर देशी शराब को जब्त कर थाना लाया गया है। इस मामले में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.