औरंगाबाद, फरवरी 19 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झिकटिया गांव के समीप सोन दियारा क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाली दो भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। मौके से करीब 3000 लीटर जावा महुआ बरामद कर उसे विनष्ट किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सोन दियारा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.