सोन दियारा में 1100 लीटर जावा महुआ घोल नष्ट
जहानाबाद, जून 21 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। परासी थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम और एएलटीएफ टीम की संयुक्त टीम ने सोन दियारा क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए तैयार किया गया जावा महुआ का मीठा घोल नष्ट किया गया तथा दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस टीम ने परासी थाना क्षेत्र के परासी, अनजान बीघा एवं कामता मठिया स्थित सोन दियारा इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 1100 लीटर जावा महुआ का मीठा घोल विनष्ट किया गया। साथ ही मौके पर संचालित दो अवैध शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। परासी थानाध्यक्ष मोहम्मद सेराज ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.