आरा, फरवरी 18 -- -दियारा में बसे जंगली जानवर बेघर हो गांव-बधार की तरफ आ रहे, जिससे बढ़ रहा खतरा कोईलवर, एक संवाददाता। सोन-गंगा नदी के पास बसे गांवों में जंगली जानवरों का आतंक किसानों के लिए गंभीर संकट बनता जा रहा है। सुअर, नीलगाय और घोड़परास जैसे जंगली जानवर खेतों में लगी आलू, मक्का सहित अन्य रबी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा रहे हैं। रात के अंधेरे में झुंड में खेतों में घुसकर ये जानवर किसानों की महीनों की मेहनत को कुछ ही घंटों में बर्बाद कर दे रहे हैं। पहले जंगली जानवर सोन-गंगा नदी के दियारे के जंगलों में विचरण करते थे। धीरे-धीरे नदी की कौन कहे, पूरे दियारे से लेकर खेतों को गहरा कर बालू काटा जाने लगा। इसका नतीजा यह हुआ कि ये जंगली जानवर दियारे के जंगलों से गांवों तक पहुंचने में कोताही नहीं कर रहे। स्थानीय किसानों का कहना है कि सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.