आरा, फरवरी 18 -- -सहार थाना क्षेत्र के करवासीन बालू घाट नंबर 33 के पास मिला शव -वैज्ञानिक तरीके से मौत के कारणों की छानबीन में जुटी पुलिस सहार, संवाद सूत्र। जिले के सहार थाना क्षेत्र के करवासीन बालू घाट नंबर 33 स्थित सोन किनारे से बुधवार की सुबह 52 वर्षीय अधेड़ एक महिला का शव बरामद किया गया। उसके चेहरे पर काला एवं लाल धब्बा जैसा निशान मिला है और चमड़ा भी सड़ा हुआ पाया गया है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि डूबने से मौत की चर्चा चल रही है। इधर, शव मिलने से देर रात अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल की टीम की ओर से घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी इकट्ठा किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत ...