सोन किनारे बसे नौहट्टा-रोहतास के लोग प्यासे, वाटर लिफ्टिंग योजना की उठी मांग
सासाराम, जून 8 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। जीवनदायिनी मानी जाने वाली सोन नदी के किनारे बसे नौहट्टा और रोहतास प्रखंड के लोग आज भी सिंचाई और पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नदी में पर्याप्त पानी होने के बावजूद उसका लाभ क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। लगातार गिरते भू-जल स्तर ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। भीषण गर्मी के बीच दोनों प्रखंडों में जलस्तर 30 से 60 फीट तक नीचे चला गया है, जबकि कई इलाकों में भूगर्भीय जल लगभग समाप्त होने की स्थिति में पहुंच चुका है। ऐसे में स्थानीय लोगों व किसानों ने वाटर लिफ्टिंग के जरिये खेतों तक पानी पहुंचाने की सरकार से मांग की है। बताया कि जल संकट का सीधा असर खेती और पेयजल आपूर्ति पर पड़ रहा है। किसान खरीफ और रबी फसलों के साथ-साथ मूंग जैसी नकदी फसलों की खेती करना चाहते हैं, लेकिन सिंचाई संसाधन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.