हाजीपुर, अप्रैल 15 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के सोंधो मुबारकपुर गांव से पुलिस ने मंगलवार की देर रात 88 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही मौके से एक धंधेबाज को भी पकड़ा है। इस मामले में थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार यादव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि सोंधो मुबारक गांव में कुछ लोग विदेशी शराब रखें हुए हैं और बेचने की फिराक में लगे हैं। वहां पहुंचा तो पुलिस गाड़ी को देखकर दो व्यक्ति भागने लगा जिसमें से एक को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव के ही दिलीप महतो के रूप में की गई है। वहीं फरार व्यक्ति की पहचान गांव के ही संजय कुमार के रूप में हुई है। जब उसके बथान कि तलाशी ली गई तो चार प्लास्टिक के बोरा में बंद 176 बोतल विदेशी शराब बरामद कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.