हिन्दुस्तान टीम, मई 30 -- UP News : नेपाल की युवक-युवतियों को नौकरी का प्रलोभन देकर नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम से कथित ठगी कराने और उसमें संलिप्त होने के आरोप में 453 नेपाली नागरिकों को कुशीनगर पुलिस ने नेपाल पुलिस के हवाले किया है। यह कार्रवाई नेपाल दूतावास नई दिल्ली द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने की है। इसके तहत कुशीनगर जिले में रह रहे 453 नेपाली नागरिकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत 11 वाहनों से शनिवार की दोपहर सोनौली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लाकर नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया। नेपाल दूतावास को शिकायत मिली थी कि कुशीनगर जनपद में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिकों को कथित चेन मार्केटिंग सिंडिकेट और ऑनलाइन ठगी से जुड़ी गतिविधियों में जबरन शामिल किया गया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों को अवैध रूप से बंधक बनाकर ...