महाराजगंज, अगस्त 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और जलप्रलय के बाद जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर नेपाल के उत्तरी इलाकों में इस महाविपदा से बड़े पैमाने पर जन-धन की हानि हुई है। आपदा की इस घड़ी में भारत ने एक बार फिर पड़ोसी और मित्र राष्ट्र नेपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। रविवार की दोपहर हरिद्वार से पहुंचे स्वयंसेवकों का एक दल दो ट्रकों में राहत सामग्री लेकर भारत-नेपाल के सोनौली सीमा से सड़क से काठमांडू के लिए रवाना हुआ।राहत सामग्री में टेंट, कपड़े, बर्तन, दवाइयां सहित रोजमर्रा की जरूरत की अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। यह भी पढ़ें- गंडक नदी बयां कर रही नेपाल में तबाह गृहस्थी का मंजर यह सामग्री नेपाल के जलप्रलय प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। नेपाल रवाना होने से पह...