महाराजगंज, जून 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.3 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ तमिलनाडु के एक युवक को गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे एक यात्री के सामान की एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान बैग में संदिग्ध सामग्री देखी। तलाशी लेने पर उसमें से हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद इथरिस अंसार निवासी रामनाथपुरम, तमिलनाडु के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसकी नेपाल व थाईलैंड यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि विदेशों से नेपाल पहुंचाई जा रही हाइड्रोपोनिक गांजे की खेप को भारत में खपाने के लिए सोनौली सीमा का इस्तेमाल किया जा रहा है।बरामद यह भी पढ़ें- मालदा से नेप...