सोनौली में दबोचे गए खीरी के तीन शातिर, चलाते थे साइबर ठगी का संगठित गिरोह
महाराजगंज, जुलाई 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर हॉटस्पॉट अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना, एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली क्षेत्र से साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने में बीएनएस, भारतीय दूरसंचार अधिनियम व आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सोनौली क्षेत्र में रहकर मोबाइल लोकेशन आधारित साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे। ये चालू सिम कार्ड का इंतजाम कर गिरोह के माध्यम से अलग-अलग लोगों को फोन मिलाते थे। इसके बाद आकर्षक प्रलोभन देकर आम जनता को झांसे में लेते थे और पलक झपकते ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.