सोनौली बॉर्डर पर भीषण आग, एक घंटे बंद रही आवाजाही
महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नो मेंस लैंड क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी के बगल स्थित एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इससे मची अफरा-तफरी के बीच एक घंटे तक आवाजाही प्रभावित रही।
घटनास्थल का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चिप्स का कारोबार करने वाला दुकानदार दुकान में तेल गर्म कर चिप्स फ्राई कर रहा था। इसी दौरान तेल अधिक गर्म होकर उबाल पर आ गया और उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया तथा क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.