महाराजगंज, जून 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोलकाता की सड़कों पर भटकने वाला एक साधारण भारतीय छुट्टा श्वान अलोका अब ग्लोबल पीस एम्बेसडर डॉग बन चुका है। बौद्ध भिक्षुओं के साथ अमेरिका में 3,700 किलोमीटर की ऐतिहासिक शांति पदयात्रा पूरी करने के बाद वह भारत लौट आया है। सोनौली के रास्ते वह नेपाल के लुंबिनी गया। अलोका ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ टेक्सास से वाशिंगटन डीसी तक 3,700 किलोमीटर की वॉक फॉर पीस पूरी की है। दुनिया भर में शांति का संदेश फैलाने के बाद वह भारत वापस आ गया है। यहां सारनाथ और दिल्ली जैसे शहरों में उसका स्वागत किया गया। इस शांति दूत श्वान ने दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। उसके माथे पर कुदरती तौर पर दिल का निशान बना हुआ है और सोशल मीडिया पर उसके लाखों प्रशंसक हो ग...