सोनौली के दीपांशु ने किया कमाल, आर्म रेसलिंग में जीता स्वर्ण
महाराजगंज, जून 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली के युवा खिलाड़ी दीपांशु जायसवाल ने भोपाल में आयोजित 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 80 से 90 किलोग्राम वर्ग के राइट हैंड मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने नेशनल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि के बाद एशियन एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी उनका चयन हुआ है।दीपांशु की सफलता की खबर फैलते ही सोनौली में खुशी की लहर दौड़ गई। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने दीपांशु की उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। भोपाल स्थित विश्वविद्यालय परिसर में 5 से 8 जून तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.