गंगापार, अप्रैल 4 -- बारा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा करने और उस पर निर्माण कराने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने बारा में सिमटती जा रही है सरकारी जमीन शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संज्ञान लिया और एसडीएम बारा को निर्देशित किया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने शनिवार सुबह ही नायब तहसीलदार बारा विजय कुमार की अध्यक्षता में एक टीम मौके पर भेजा और निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। क्षेत्र के गोबरा सोनौरी पहाड़ की चौदह बीघा भूमि जिसकी बाजारू कीमत लाखों में बताई जा रही है। गांव की सविता देवी, जय पाल सिंह आदि ने इसकी शिकायत एसडीएम बारा से की थी। एसडीएम बारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.