सोनौटी की समस्याओं के समाधान को विधायक ने लिखा पत्र
प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र सोनौटी वार्ड संख्या- 9 में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने नगर आयुक्त और महाप्रबंधक जलकल को पत्र देकर शीघ्र समाधान के लिए कहा है। मालूम हो कि सौनोटी के दुर्जनपुर, पटेल नगर आदि गांवों में पेयजल की पाइप लाइन होने के बावजूद पानी नहीं आ रहा है। एक दर्जन से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हैं। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।बीते 12 अप्रैल को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने इलाके की समस्याओं से जूझ रहे सोनौटी के बाशिंदों की परेशानी को 'बोले प्रयागराज' के तहत प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विधायक दीपक पटेल ने 'हिन्दुस्तान' में प्रकाशित खबर का संज्ञान लिया और नगर आयुक्त से दुर्जनपुर, पटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.