जमुई, मार्च 19 -- सोनो । निज संवाददाता गांव देहात में छिपी खेल प्रतिभा को निखार कर राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान कायम करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर खेल मैदान बनाने की कवायद जारी है ,लेकिन दूसरी ओर सबसे दु:खद पहलू यह भी है कि जिस खेल मैदान ने सोनो के खिलाड़ियों को पहचान दिलाई है, उस खेल का मैदान का अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।उस मैदान को सुरक्षित व संरक्षित करने के प्रति स्थानीय प्रशासन की उदासीनता खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को निराश कर रही है। बता दे कि स्थानीय मिडिल स्कूल का एक मात्र मैदान है जहां बड़े बड़े नेताओं का आमसभा से लेकर संस्कृति समेत अन्य सरकारी व गैरसरकारी कार्यक्रम के आयोजन के साथ साथ खिलाड़ियों के खेल प्रतिभा को निखारने के लिये एक उचित मंच रहा है। लेकिन उक्त मैदान को स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया ह...