सोने व चांदी के जेवर, डॉलर व नगदी के साथ दो चोर गिरफ्तार
रांची, जून 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना पुलिस ने दो मोबाइल, 76 डॉलर, नगदी, चांदी के सिक्के, सोने-चांदी के आभूषण के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इसमें रातू रोड के चूना भट्ठा में किराये के घर में रहने वाला रोहित सिंह व किशोरगंज निवासी रवि चौरसिया शामिल हैं। विजय प्रजापति के घर में हुए चोरी कांड की छानबीन के दौरान ये गिरफ्तारी हुई है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने नगदी, जेवर व कीमती घरेलू सामान चुराने में संलिप्तता स्वीकारी है। दोनों को शुक्रवार शाम होटवार जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि रोहित पर पूर्व में भी सुखदेवनगर थाना में आपराधिक केस दर्ज है। पूछताछ में दोनों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य मामलों में शामिल आरोपियों की पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है।चोरी के सामान के साथ शातिर चोरों की गिरफ्तारी में सुखदेवनगर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.