नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नई दिल्ली। सोने की कीमतों में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट आई। सोने की कीमत 2,700 रुपये घटकर लगभग दो सप्ताह के निचले स्तर 1,58,200 रुपये प्रति 10 रह गई। यह कीमती धातु 19 अगस्त को भी इसी स्तर पर कारोबार कर रही थी, जब इसकी कीमत 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। पिछले पांच सत्रों में, सोने में 8,900 रुपये या 5.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। 25 अगस्त को इसकी कीमत 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। चांदी की कीमत में भी 5,000 रुपये की गिरावट आई और यह 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने आज कहा- सोना न खरीदें, 1.54 लाख रुपये पर आया गोल्ड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...