नई दिल्ली, अगस्त 10 -- सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने इन कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाकर बड़ी रकम जुटाई है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, 13 मई से 2 अगस्त 2026 के बीच सोने-चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बढ़ी हुई कस्टम ड्यूटी से सरकार को कुल Rs.10,463 करोड़ का रेवेन्यू मिला है। इसमें सबसे बड़ा योगदान सोने का रहा। अकेले सोने के आयात से सरकार को Rs.10,040 करोड़ की कस्टम ड्यूटी प्राप्त हुई, जबकि चांदी से Rs.328 करोड़ और प्लैटिनम से Rs.95 करोड़ की कमाई हुई। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 10 अगस्त को लोकसभा में दी। सरकार की ओर से यह जवाब तृणमूल कांग्रेस की सांसद माला रॉय के सवाल के जवाब में दिया गया, जिसमें सोने और अन्य कीमती धातुओं पर बढ़ाई गई इंपोर्ट ड्यूटी से होने वाली अतिरिक्त कमाई और इसके बाद सोने की तस्करी के मामलो...