नई दिल्ली, मई 14 -- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ड्यूटी-फ्री सोने के आयात के नियम सख्त कर दिए हैं। अब प्रति लाइसेंस 100 किलोग्राम की सीमा तय की गई है। ये नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू हैं। यह कदम सरकार द्वारा सोने पर आयात शुल्क को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने के एक दिन बाद उठाया गया है। यह कदम रिकॉर्ड आयात बिल पर लगाम लगाने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।क्या हैं नए नियम विदेश व्यापार महानिदेशालय(DGFT) ने स्टैंडर्ड इनपुट आउटपुट नॉर्म्स (SIONs) M1 से M8 के तहत पांच नए अनुपालन नियम लागू किए हैं। नए नियमों के तहत अब एडवांस ऑथराइजेशन (AA) स्कीम में एक लाइसेंस पर अधिकतम 100 किलोग्राम सोना ही ड्यूटी-फ्री आयात किया जा सकेगा। पहली बार आवेदन करने वाले निर्यातकों के लिए अब संबंधित क्षेत्रीय प्राधिकरण द्वारा फैक्ट्री का अनिवार्य फिजिकल नि...