रामपुर, जून 10 -- रामपुर। तेलंगाना में 12 करोड़ रुपये के सोने-चांदी की चोरी करने के मामले में पकड़े गए नेपाली दंपति और साली को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां तेलंगाना पुलिस ने तीनों की ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया। बुधवार दोपहर को तीनों की ट्रांजिट रिमांड मंजूर हो गई। जिसके बाद तेलंगाना पुलिस तीनों को लेकर रवाना हो गई। तेलंगाना के साइबराबाद जिले में एक व्यापारी के घर पर नेपाली दंपति कमल और विमला के अलावा उनकी साली कल्पना कार्य करते थे। तीनों को कार्य करते हुए करीब एक माह का समय हुआ था। इस बीच व्यापारी अपने परिवार के साथ घूमने के लिए गया था। यह भी पढ़ें- तेलंगाना से 20 करोड़ का सोना-चांदी लेकर भागे दंपति और साली, नेपाल भागने की थी तैयारी घर पर तीनों मौजूद थे। आरोप था कि व्यापारी के जाते ही तीनों ने घर में रखे 12 करोड़ के सोने-चां...