हमीरपुर, जनवरी 31 -- हमीरपुर, संवाददाता। सोने-चांदी के बढ़ते दामों ने सराफा कारोबार पर ब्रेक लगा दिया है। सहालग का समय नजदीक होने के बावजूद सराफा दुकानों में सन्नाटा खिंचा हुआ है। सोने की कीमत दो लाख पर पहुंच गई हैं और चांदी चार लाख रुपए प्रति किलो की दर है। ऐसे में गहने खरीदने वालों के पसीने छूट रहे हैं। मजबूरी में लोग हल्के आइटमों को पसंद कर रहे हैं। सराफा भी दामों के बढ़ने की वजह से हैरान हैं। जनपद का सर्राफा व्यवसाई इस वक्त ऊहापोह की स्थिति से गुजर रहा है। वर्तमान समय में ना तो वह सोने-चांदी खरीद रहे हैं और ना ही बेचने में अपनी भलाई समझ रहे हैं। सराफा गहने बेचने आने वालों को दूर से ही नमस्कार कर रहे हैं। गहने खरीदने वालों की संख्या एकदम से गिर गई है। सोने के हल्के आइटमों की मांग बढ़ी है मगर उनके ग्राहक भी सीमित संख्या में है। चांदी के गह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.