नई दिल्ली, जून 25 -- गोल्ड-सिल्वर के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में गुरुवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोने-चांदी के भाव में भूचाल के चलते ईटीएफ 8 प्रतिशत तक टूट गए। टाटा सिल्वर ईटीएफ सबसे ज्यादा करीब 8 प्रतिशत लुढ़ककर 20.01 रुपये के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 21.66 रुपये था। एचडीएफसी सिल्वर ईटीएफ ने 6 प्रतिशत की गिरावट झेली और करीब 38 अन्य सिल्वर ईटीएफ 5 प्रतिशत तक फिसल गए। वहीं बंधन सिल्वर ईटीएफ 4 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 214.01 रुपये के निचले स्तर पर बंद हुआ। गोल्ड ईटीएफ की बात करें तो 23 में से कोटक गोल्ड ईटीएफ और क्वांटम गोल्ड फंड 4-4 प्रतिशत टूटे, जबकि बाकी गोल्ड ईटीएफ में 1 प्रतिशत से 3 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- 11300 रुपये टूटी चांदी, 3 दिन में सोने के भाव 7500 रुप...