हाथरस, मई 13 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। पीएम मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की। इसके बाद बुधवार को इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोने व चांदी की कीमतों में उछाल आ गया है। एक दिन में सोने के दामों में पांच हजार रुपये प्रति दस ग्राम तो चांदी के दामों में बीस हजार रुपये प्रति किलो की बढोत्तरी हुइ्र है। सोना व चांदी के बढ़ते दामों से सबसे ज्यादा असर शादी वाले परिवारों व आमजन पर पड़ रहा है। वहीं कारोबारी यह कह रहे हैं कि पीएम ने सोना खरीदने की बात कही है। इसका शहर के सर्राफा बाजार पर कोई असर नहीं है। सोना की इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने का असर बड़े शोरूमों पर पड़ेगा। हाथरस शहर में किसी समय पर सोने व चांदी के सिक्के ढाले जाते थे। आज बदलते समय में सोना व चांदी लोगों के लिए एक सपना बनता जा रहा है। हाथरस के सर्राफा बाजार में सौ से अधिक पंजीक...