नई दिल्ली, मार्च 23 -- Gold Silver Price Today 23 March: सोने और चांदी के भाव में आज सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने-चांदी के दाम में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट के सोने का भाव 135,141 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। इससे पहले बीते शुक्रवार को यह 147,218 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था। यानी आज यह 12,077 रुपये सस्ता हुआ है। 22 कैरेट के गोल्ड के भाव की बात करें तो आज यह 134,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 12,028 रुपये की गिरावट देखी गई है। बता दें कि शुक्रवार को इसकी कीमत 146,628 रुपये थी। वहीं, 18 कैरेट वाला गोल्ड आज सोमवार को 123,789 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इसका पिछला बंद प्राइस 134,852 रुपये प्रति 10 ग्राम था।...