नई दिल्ली, अगस्त 11 -- एमसीएक्स पर मंगलवार, 11 अगस्त को सुबह के कारोबार में सोने और चांदी के भाव में एक-एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। इस तेजी की वजह अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट के चलते ग्लोबल मार्केट में बनी सकारात्मक धारणा है। सुबह 9:10 बजे के करीब एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव 1.32 प्रतिशत चढ़कर 1,55,124 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए, जबकि सितंबर डिलीवरी वाली चांदी के वायदा भाव 1.07 प्रतिशत बढ़कर 2,39,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए।2 लाख के पार भी जा सकता है सोना केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया ने दावा किया है कि इस साल तो सोना 1.70 से 1.80 लाख रुपसे प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, लेकिन साल-डेढ़ साल में अगर यह 2 लाख के पार भी जा सकता है। यह भी पढ़ें- क्या सोने का भाव Rs.1.30 लाख के आएगा नीचे य...