नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- आज सुबह कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। गुरुवार, 3 सितंबर को एमसीएक्स पर सुबह के सौदों में सोने और चांदी की कीमतों में 1% तक की बढ़ोतरी हुई, जिसे अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में कमी का समर्थन मिला। गुरुवार सुबह के कारोबार में एमसीएक्स पर सोना 0.75% बढ़कर Rs.1,53,542 प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि चांदी का भाव 0.88% बढ़कर Rs.2,38,340 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। इससे पहले पिछले कई दिनों से सोने-चांदी के भाव गिर रहे थे। दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना महंगा हुआ है। सिंगापुर में सुबह 7:56 बजे तुरंत डिलीवरी वाला स्पॉट गोल्ड 0.1% बढ़कर 4,386.94 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 0.1% बढ़कर 65.38 डॉलर प्रति औंस पर रही। प्लैटिनम और पैलेडियम में बहुत मामूली बदलाव हुआ। एक दिन पहले इसमें...