नई दिल्ली, मार्च 10 -- Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी के भाव में आज यानी मंगलवार को तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर चांदी के भाव 4.2% उछलकर 2,78,339 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए, जबकि सोने की कीमतें लगभग 1% बढ़कर 1,61,791 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट सिल्वर 3% बढ़कर 89.60 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि स्पॉट गोल्ड 0.8% की बढ़त के साथ 5,179.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। अन्य कीमती धातुओं में प्लेटिनम 1.2% और पैलेडियम 0.2% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।कीमतों में तेजी की क्या है वजह? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद दोनों धातुओं की कीमतों में सुधार हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि यह संघर्ष "बहुत हद तक पूरा हो चुका है।" दूसरी ओर, अमेरिकी डॉलर इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.