नई दिल्ली, जून 25 -- Gold Price Crash: सोने की कीमत नवंबर के बाद पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गई है। वहीं, भारत के सर्राफा बाजारों में बुधवार को 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 142178 रुपये रह गई और चांदी 222035 रुपये किलो पर सिमट गई। दूसरी ओर एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 141100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 212697 किलो पर बंद हुई थी। इंटरनेशनल मार्केट में बुधवार को सोने के दाम 3.8% तक टूटकर 3,960 डॉलर प्रति औंस से भी नीचे चला गया। न्यूयॉर्क में बुधवार शाम 4:17 बजे तक स्पॉट गोल्ड 3.0% गिरकर 3,992.44 डॉलर प्रति औंस पर था। जबकि, चांदी 6.9% गिरकर 57.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। अमेरिकी डॉलर में इस हफ्ते लगभग 1% की मजबूती आई है, जिससे डॉलर में तय होने वाली कीमती धातुएं दूसरी मुद्राओं के खरीदारों के लिए महंगी हो गई हैं।क्यों गिर रहे स...