नई दिल्ली, जुलाई 9 -- एमसीएक्स पर गुरुवार, 9 जुलाई को सुबह के कारोबार में सोने और चांदी के भाव गिर गए। इसकी वजह अमेरिका और ईरान के बीच नए तनाव से पैदा हुई महंगाई की चिंता और इस साल कड़ी मौद्रिक नीति यानी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदें बताई जा रही हैं। सुबह 9:15 बजे के करीब, एमसीएक्स पर अगस्त गोल्ड फ्यूचर्स 0.30% की गिरावट के साथ Rs.1,43,275 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि सितंबर सिल्वर फ्यूचर्स 0.76% टूटकर Rs.2,21,749 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।कभी 4,20,048 रुपये था चांदी का भाव एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक करीब 50000 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह करीब 2 लाख रुपये सस्ता हो चुका है। यह भी प...