नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सोने-चांदी की कीमतों में बीते एक सप्ताह में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में इस बड़े उतार-चढ़ाव की वजह से दिल्ली के थोक सराफा बाजार कूचा महाजनी के कारोबारी भी असमंजस में हैं। आसमान पर पहुंच चुकी कीमतों के बाद अब यह कारोबार उन्हें खतरे से भरा लगने लगा है। इसी का असर है कि थोक बुलियन बाजार से खरीद-बिक्री कारोबार करीब 60 फीसदी घट चुका है। असंतुलित हो चुके इस बाजार की वजह से कई कारोबारी घाटा झेलने को मजबूर हैं। कूचा महाजनी के कारोबारियों का कहना है कि प्रतिदिन बदलते दामों की वजह से निवेशक और कड़े कारोबारी एमसीएक्स यानी वायदा कारोबार में तो निवेश कर रहे हैं, लेकिन भौतिक तौर पर सोना-चांदी खरीदने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि जैसे ही सोने-चांदी के दाम नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.