झांसी, अप्रैल 10 -- झांसी। गुरसरांय थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव भस्नेह के माधौपुरा इलाके में चोरों ने गुरुवार की आधी रात को एक घर को निशाना बनाया। छत के सहारे दाखिल हुए बदमाशों ने अलमारी-सूटकेस के लॉक तोड़े। उसमें रखे सोने-चांदी के लाखों के जेवर, हजारों की नगदी समेटकर चंपत हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव भस्नेह निवासी सुदामा बेटा सत्यप्रकाश गुरुवार की रात परिवार के साथ खाना खाकर सो रहे थे। अंदर के कमरे में दरवाजे खुले थे। यहां तक की छत के दरवाजे भी ओपन थे। आधी रात के बाद बदमाश घर में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पूरे मकान को खंगाल डाला। उन्होंने अलमारी के लॉक तोड़े। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत हजारों की नगदी समेटकर भाग गए। जाते-जाते बदमाश खाली जेवर की डिब्बे छोड़ गए। शुक्रवार को जब स...