महोबा, फरवरी 3 -- कबरई। चोरों ने सोने चांदी के आभूषण सहित दस हजार की नकदी पार कर दी। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थाना पुलिस को रैवारा गांव निवासी फूलबाबू ने बताया कि वह घर में था। रविवार की रात्रि को चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी सोने चांदी के आभूषण और दस हजार की नकदी पार कर दी। सुबह पत्नी जागी तो कमरा में सामान बिखरा पड़ा था। चोर लगभग दो लाख के आभूषण चुरा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.