गोरखपुर, जनवरी 25 -- अजय श्रीवास्तव गोरखपुर। सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी ने ज्वेलरी सेक्टर के पुराने मानको को तोड़ा ही, पुरखों के बनाए कारोबारी नियम कायदे को भी धवस्त कर दिया है। 10 से 15 दिन तक उधारी का कारोबार अब पूरी तरह नकद पर हो गया है। थोक कारोबारी फुटकर दुकानदारों को उधार नहीं दे रहे हैं और ज्वेलरी विक्रेता पुराने ग्राहकों से भी नकद में कारोबार कर रहे हैं। कीमतों में लगातार तेजी के बीच बड़ी पूंजी वाले शो रूम ही मार्केट में टिके हुए हैं, छोटे दुकानदारों न सिर्फ कर्जदार बन गए हैं, बल्कि उनकी पूंजी भी टूट रही है। बड़े शो रूम संचालक मुंबई, राजकोट, सूरत, आगरा, दिल्ली जैसे बड़े शहरों से ज्वेलरी की खरीदारी करते हैं। सोने-चांदी की कीमतों पर जब काफी हद तक स्थिरता थी, तो इन्हें 10 से 15 दिन की क्रेडिट मिल जाती थी। लेकिन कीमतों म...