संतकबीरनगर, जनवरी 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सोने-चांदी की बेतहासा बढ़ रही मंहगाई से सराफा कारोबार का ट्रेंड ही बदल गया है। बदले ट्रेंड ने ग्रामीणों के शादी विवाह के समय में ग्राहकों कुछ नगद व फसल की उपज तैयार होने पर भुगतान के वायदों पर होने वाली खरीदारी को बंद कर दिया है। आज के दौर में उधार का कारोबार पूरी तरह से बंद हो गया है। ये कहें कि खरीद के समय जो दाम तय हो रहा है उस पर ही भुगतान करना होगा। बाद में आने पर दाम बढ़ जाने पर पुराने रेट की कोई गारंटी नहीं रह गई है। उधारी का कारोबार बंद होने से बाजार पर भी असर पड़ा है। 40 से 50 प्रतिशत तक बिक्री पर असर आया है। सराफा कारोबार की बढ़ती कीमतों ने कई पीढ़ियों से सेठ साहूकारों व ग्राहकों के भरोसे को मौजूदा दौर में खत्म कर दिया है। गांव का रहने वाला किसान इन कारोबार...