आगरा, मई 16 -- देश हित में अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने व विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे वैश्विक दबाव को कम करने के लिए डीएम प्रणय सिंह व एसपी ओपी सिंह ने सराफा व्यापारियों के साथ संवाद किया। सराफा व्यापारियों से सोने व चांदी की बुलियन खरीद-बिक्री को हतोत्साहित करने की भी अपील की है। शनिवार को डीएम प्रणय सिंह ने सराफा कारोबारियों के संवाद के दौरान कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना, विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे वैश्विक दबाव को कम करना तथा सोने के आयात को नियंत्रित करने में सराफा करोबारी आगे आएं। सराफा कारोबारियेां को वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों एवं आर्थिक चुनौतियों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- ईंधन बचत व स्वगणना में व्यापारियों ने सहयोग की अपील डीएम ने कहा कि देशहित में स्वेच्छा से सोने एवं ...