मथुरा, जनवरी 31 -- सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने छोटे स्वर्णकार व्यापारियों कारीगरों की चिंता बढ़ा दी है। सौंख में आयोजित समारोह में सर्व स्वर्णकार महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी ने बताया कि देश और प्रदेश के लाखों स्वर्णकार और इससे जुड़े कारीगरों की स्थिति दयनीय हो हो चुकी है। काम कम होने से कुशल कारीगर भुखमरी की कगार पर हैं। बढ़ती कीमतों के चलते व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यदि सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो स्वर्णकार कारीगर व छोटे स्वर्णकार व्यापारी और संकट में पड़ जाएंगे। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि स्वर्ण कला देश की पुश्तैनी कला है और आज इसकी हत्या हो रही है। बीआईएस, हॉलमार्किंग जैसे सरकारी नियम का स्वागत किया लेकिन बदले में मिला अनियंत्रित बाजार। उन्होंने सरकार से मांग की क...