सोने-चांदी की तस्करी पर सरकार सख्त
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद तस्करी बढ़ने की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने सख्ती बढ़ाई है। कस्टम विभाग (सीबीआईसी) और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) लगातार निगरानी रख रहे हैं। नतीजतन, 13 मई के बाद से अब तक 160.91 किलोग्राम सोना और 535.95 किलोग्राम चांदी जब्त की गई है। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार को लोकसभा में लिखित सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तस्करी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और अभियोजन की कार्रवाई भी की जाती है। चालू वर्ष में 13 मई से 30 जून तक 287 मामलों में 160.91 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। इस दौरान 116 गिरफ्तारियां भी हुई हैं।
चांदी तस्करी के मामले वहीं, चांदी तस्करी के मामलों में भी सख्त कार्रवाई की गई है। चांदी तस्करी के 16 मामलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.