नई दिल्ली, फरवरी 26 -- MCX Gold Silver Rate Today: कमोडिटी मार्केट में आज गुरुवार, 26 फरवरी को चांदी और सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर चांदी के भाव में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई और यह गिरकर 2,62,892 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं, सोने की कीमत में 0.4 फीसदी की कमजोरी रही और यह 1,60,516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। बीते सत्र में दोनों धातुओं में अच्छी तेजी देखने को मिली थी, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी वैश्विक बाजारों की बात करें तो स्पॉट सिल्वर में 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 88.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। पिछले सेशन में यह तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, स्पॉट गोल्ड में मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 0.3 फीसदी उछलकर 5,183.85 डॉलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.