ललितपुर, मई 12 -- ललितपुर। सोने और चांदी के आभूषणों की सीमित खरीददारी के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का असर मंगलवार को सराफा बाजार पर दिखाई दिया। रोजमर्रा की तरह आभूषणों की दुकानें समय से खुलीं, ग्राहक भी आए लेकिन सोने और चांदी के दाम जानकर वह वापस लौट गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोने और चांदी के आभूषणों की खरीददारी पर खुलकर अपनी बाद रखी है। उन्होंने आवश्यकतानुसार इनकी खरीददारी करने के लिए कहा है। इस कारोबार से जुड़े व्यक्तियों का मानना है कि प्रधानमंत्री को खुलकर इस तरह की बात नहीं रखनी चाहिए थी। उनके ऐसा करने से सराफा बाजार में भूचाल सा आ गया है। आने वाले समय में क्या होने वाला है, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बन गयी है। कारोबारियों और ग्राहकों के मन में उथल पुथल मची हुई है। मंगलवार को सराफा बाजार में ग्राहकों का आना त...