वाराणसी, फरवरी 26 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव के लठिया गांव में बुधवार को सुभाष वनवासी की 47 वर्षीय पत्नी आशा देवी की हत्या उसकी नाबालिग बहू ने सोने के लॉकेट के लिए की थी। सोनार के यहां गिरवी रखा सोने का लॉकेट छुड़ाने के बाद सास अपनी बेटी को देना चाहती थी, इसी विवाद में बहू ने कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी बहू ने पुलिस को बताया कि सास आशा देवी उसे रोज प्रताड़ित करती थीं। उसकी जमा राशि अपनी बेटी को दे देती थीं। बहू को एक बच्चा भी है, उसके इलाज के लिए शादी में मिले सोने के लॉकेट को कठिरांव बाजार में एक सर्राफ के यहां गिरवी रखा था। वह भी अपने सास के साथ ईंट भट्ठे पर काम करती थी। बुधवार दोपहर वह सास के साथ पैदल ही कठिरांव गई। वहां बैंक आफ बड़ौदा से सास ने दो हजार रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.